,

10 रेल कर्मी मंडल रेल प्रबंधक के द्वारा हुए सम्मानित

बदलता स्वरूपलखनऊ। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक डॉ0 शिल्पी कन्नौजिया, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर पंकज कुमार सिंह तथा वरिष्ठ मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर वैभव श्रीवास्तव की उपस्थिति में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले संरक्षा से…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप
लखनऊ। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक डॉ0 शिल्पी कन्नौजिया, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर पंकज कुमार सिंह तथा वरिष्ठ मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर वैभव श्रीवास्तव की उपस्थिति में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले संरक्षा से जुड़े परिचालन, इंजीनियरिंग तथा सिगनल एवं दूरसंचार विभागों के 10 रेलवे कर्मचारियों को जुलाई 2026 माह के लिए “स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ” संरक्षा पुरस्कार कार्यक्रम में नगद राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
सम्मानित कर्मचारियों में कृष्ण कुमार थापा, ऋषिकान्त, सुरेश कुमार, देशराज गोस्वामी, कृष्ण बिहारी, रुपचन्द्र पाल, अजय कुमार, सुरेन्द्र प्रताप मौर्य, अशोक कुमार, अनिल कुमार शामिल थे।
मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने संरक्षा पुरस्कार प्राप्त सभी कर्मचारियों को बधाई दी और कहा कि आपका कार्य के प्रति समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी सभी कर्मचारी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए रेलवे की सुरक्षा, संरक्षा एवं परिचालन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगे।

जुलाई 2026 माह के लिए “स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ” संरक्षा पुरस्कार

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor