,

रक्षाबंधन पर देवीपाटन मण्डल की महिलाओं को उपहार

‘माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ अब मंडल के सभी चार जिलों में बदलता स्वरूपगोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत प्रदेश में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महिलाओं के हित में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसी क्रम में देवीपाटन मंडल में महिलाओं की समस्याओं के त्वरित,…

2 minutes

Read Time

‘माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ अब मंडल के सभी चार जिलों में

बदलता स्वरूप
गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत प्रदेश में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महिलाओं के हित में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसी क्रम में देवीपाटन मंडल में महिलाओं की समस्याओं के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान के लिए ‘माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ कार्यक्रम को मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने रक्षाबंधन त्यौहार के अवसर पर विस्तारित कर दिया है। मण्डलायुक्त ने महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद कार्यक्रम का विस्तार मंडल के चारों जिलों में कर दिया गया है। इसे मंडल की महिलाओं के लिए रक्षाबंधन के विशेष उपहार के रूप में देखा जा रहा है। मंडलायुक्त ने चारों जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सोमवर को छोड़कर प्रत्येक माह दो दिन, दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक, विशेष रूप से महिलाओं की चिकित्सा शिक्षा स्वास्थ्य सुरक्षा भूमि विवाद एवं अन्य समस्याओं की सुनवाई एवं उनके समाधान के लिए निर्धारित करें और निर्धारित तिथि की सूचना से सर्वसाधारण को अवगत कराया जाए। इससे दूरस्थ जनपदों की महिलाओं को मंडल मुख्यालय आने की समस्या भी समाप्त हो सकेगी।


मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंडल के सभी जिलाधिकारियो को जिले में वरिष्ठ महिला अधिकारी को इसके लिए नोडल अधिकारी नामित करने के भी निर्देश दिए हैं। नोडल महिला अधिकारी शिकायतों के रिकॉर्ड के संधारण, आवश्यक पत्राचार, संबंधित विभागों से समन्वय तथा प्रकरणों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करेंगी। मंडलायुक्त ने कहा कि महिलाओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार मण्डल कार्यालय कार्यालय ना आना पड़ें और उनकी शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई हो, यही इस पहल का मूल उद्देश्य है। ‘माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ के माध्यम से मंडल की महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान, संवेदनशील सुनवाई और समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराने की दिशा में माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रयास लगातार जारी रहेंगे।