बदलता स्वरूपलखनऊ।
पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के खिलाड़ी कर्मचारियों ने वर्ष 2025-26 एवं 2026 में विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मण्डल का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि के लिए मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल द्वारा अपर मण्डल रेल प्रबंधक इंफ्रा0 भुवनेश सिंह, अपर मण्डल रेल प्रबंधक परिचालन नीतू तथा मण्डल क्रीड़ाधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर धनन्जय मिश्रा की उपस्थिति में मण्डल के कुल 30 खिलाड़ियों एवं 09 कोच व मैनेजरों को ‘मण्डल रेल प्रबंधक अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स’ से सम्मानित किया गया।अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक्स के क्षेत्र में सर्वाेत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लखनऊ मण्डल की नंदिनी गुप्ता ने 10 किमी सीनियर नेशनल में स्वर्ण पदक, एशियन चौम्पियनशिप में कांस्य पदक तथा आल इंडिया इंटर रेलवे चौम्पियनशिप 2026 में 10 किमी में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। हैण्डबाल खिलाड़ी ज्योति शुक्ला ने हैंगझोऊ में आयोजित 19वें एशियन गेम्स तथा अल्माटी, कजाकिस्तान में 7वीं एशियन महिला हैंडबॉल चौम्पियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त किया। हैंडबॉल में ही ओमान में आयोजित एशियन चौम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली आशा रानी को भी सम्मानित किया गया। इसी क्रम में मानसी ने अल्बानिया-2026 में आयोजित सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चौम्पियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त कर कुश्ती के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मण्डल का गौरव बढ़ाया।राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में लखनऊ मण्डल का प्रदर्शन सराहनीय रहा। अंकुश ने जालंधर-2025 में सीनियर मेन एंड वुमेन फेडरेशन कप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।अरशद एवं मनीष ने कपूरथला 2025 में 65वीं आल इंडिया रेलवे रेसलिंग चौम्पियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। राम आसरे यादव, हम्माल ने इसी चौम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता। कबड्डी में प्रवेश ने कटक 2025 में 71वीं सीनियर नेशनल चौम्पियनशिप में रजत पदक प्राप्त किया। अमित नागर ने नागपुर 2026 में 72वीं आल इंडिया रेलवे कबड्डी चौम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। भारोत्तोलन में मण्डल की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंजलि जोशी ने आल इंडिया इंटर रेलवे में कांस्य पदक प्राप्त किया। भावना ने आल इंडिया इंटर रेलवे में रजत पदक जीता। उषा ने सीनियर नेशनल वेटलिफ्टिंग चौम्पियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
वीर जीत कौर ने इसी चौम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता। क्रिकेट में मुम्बई 2026 में आयोजित नेशनल क्रिकेट में कांस्य पदक प्राप्त करने वाले मण्डल के 10 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जिसमें साहब युवराज सिंह, त्रिशाल त्रिवेदी, दिनेश कुमार, शिवम दीक्षित, कृतज्ञा सिंह, विराट जायसवाल, सौरभ दुबे, उपेन्द्र यादव, अंकित यादव शामिल हैं।फुटबॉल में नागपुर 2025 में आयोजित आल इंडिया रेलवे चौम्पियनशिप में कांस्य पदक विजेता सनी प्रकाश सिंह हित निरीक्षक को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर परएथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रोहन यादव ने कर्नाटक 2026 में 24वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता। मोनिका चौधरी – एवं डिम्पल सिंह ने आल इंडिया इंटर रेलवे 10 किमी 2026 में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।राष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन में आल इंडिया इंटर रेलवे चौम्पियनशिप 2026 में कांस्य पदक विजेता राहुल कुमार शाह को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर स्विमिंग में इंडियन रेलवे टीम के तकनीकी सदस्य के रूप में टीम चैम्पियनशिप में योगदान के लिए सचिन त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। इसी दौरान 09 कोच व मैनेजर को भी सम्मानित किया गया। जिसमें चन्द्र विजय सिंह, जनार्दन सिंह, अरविंद कुमार पाण्डेय, अरविंद कुमार यादव, स्वाति सिंह, छोटे लाल शर्मा, गफीर अहमद, विशाल पाण्डेय शामिल हैं। मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने सभी सम्मानित खिलाड़ियों एवं कोच व मैनेजरों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां मण्डल के अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। मण्डल प्रशासन भविष्य में भी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने हेतु प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर तमाम अधिकारीगण उपस्थित थे।







