,

सेवानिवृत्त हुए 18 रेलकर्मियों को दी गई विदाई

बदलता स्वरूप लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय, लखनऊ के ’बहुउद्देशीय हाल’ में आज सहायक मण्डल कार्मिक अधिकारी रंजीत कुमार द्वारा 18 रेल कर्मचारियों को सेवानिवृृत्त होने के अवसर पर भाव भीनी विदाई देते हुए समापक भुगतान के रूप में समापक राशि का प्रपत्र तथा सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय, लखनऊ के ’बहुउद्देशीय हाल’ में आज सहायक मण्डल कार्मिक अधिकारी रंजीत कुमार द्वारा 18 रेल कर्मचारियों को सेवानिवृृत्त होने के अवसर पर भाव भीनी विदाई देते हुए समापक भुगतान के रूप में समापक राशि का प्रपत्र तथा सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया तथा रेलवे के प्रति समर्पण, निष्ठा एवं अतुलनीय योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने सेवानिवृत्त हुए रेलकर्मियों के दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।