,

आरोपी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या तथा धमकी का केस

लालगंज, प्रतापगढ़। दुर्घटना मे वृद्ध की मौत पर आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या तथा धमकी का केस दर्ज किया गया है। सांगीपुर के हुसैनपुर निवासी उमेश कुमार वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि इक्कीस मार्च को सात बजे शाम तिनमोहनिया ताजपुर पूरे तिलकराम में आरोपी गांव के ही छोटेलाल…

1 minute

Read Time

लालगंज, प्रतापगढ़। दुर्घटना मे वृद्ध की मौत पर आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या तथा धमकी का केस दर्ज किया गया है। सांगीपुर के हुसैनपुर निवासी उमेश कुमार वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि इक्कीस मार्च को सात बजे शाम तिनमोहनिया ताजपुर पूरे तिलकराम में आरोपी गांव के ही छोटेलाल के पुत्र हरकेश ने उसके पिता विन्देश्वरी वर्मा को बाइक से जोरदार टक्कर मार दिया। दुर्घटना मे पीडित के पिता की मौत हो गयी। पीडित ने पुलिस को घटना की तहरीर सौपी तो आरोपी ने पीडित को जानलेवा धमकी दी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी हरकेश के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।