लालगंज, प्रतापगढ़। अलविदा की नमाज पर इलाके मे पूरे दिन पुलिस व प्रशासनिक व्यवस्था अलर्ट दिखी। नगर पंचायत के बाजार स्थित चांदतारा मस्जिद तथा खानापटटी व खालसा सादात तथा अझारा, सलेम भदारी मस्जिदों मे अकीदतमंदो ने दोपहर के वक्त आखिरी जुमां पर नमाज अता फरमाई। वहीं धारूपुर, ढ़िगवस, रानीगंज कैथौला, कुम्भीआइमा, नसीरपुर, अठेहा, सगरा सुंदरपुर, लीलापुर साहबगंज, दीवानगंज, सांगीपुर, डीहमेंहदी, हण्डौर मे भी मस्जिदों मे रोजेदारों ने अलविदा की नमाज पर परवर दिगारे आलम से बरक्कत की दुआ मांगी। एसडीएम उदयभान सिंह तथा सीओ रामसूरत सोनकर ने इलाके मे दौरा कर शांति व्यवस्था की देखरेख की। मस्जिदो मे एहतियातन पुलिस बल को भी तैनात देखा गया। शांतिपूर्वक अलविदा की नमाज अता होने को लेकर स्थानीय प्रशासन को भी सकून मे देखा गया। वहीं अलविदा की नमाज होने के बाद ईद की खरीददारी को लेकर भी बाजारों मे शाम से चहल पहल बढ़ी दिखी। आखिरी जुमे पर सलेम भदारी व खानापटटी आदि जगहों पर रोजा इफ्तार पार्टी के भी आयोजन हुए दिखे।
अदा हुई अलविदा की नमाज, चाक चौबन्द दिखी व्यवस्था
लालगंज, प्रतापगढ़। अलविदा की नमाज पर इलाके मे पूरे दिन पुलिस व प्रशासनिक व्यवस्था अलर्ट दिखी। नगर पंचायत के बाजार स्थित चांदतारा मस्जिद तथा खानापटटी व खालसा सादात तथा अझारा, सलेम भदारी मस्जिदों मे अकीदतमंदो ने दोपहर के वक्त आखिरी जुमां पर नमाज अता फरमाई। वहीं धारूपुर, ढ़िगवस, रानीगंज कैथौला, कुम्भीआइमा, नसीरपुर, अठेहा, सगरा सुंदरपुर,…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





