महेन्द्र कुमार उपाध्याय
बदलता स्वरूप अयाेध्या। अयाेध्याधाम स्थित करतलिया बाबा आश्रम पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास महाराज ने नेता विराेधी दल व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय से मुलाकात की। मंगलवार को महंत बालयोगी रामदास महाराज संत-महंताें संग अयोध्या से लखनऊ पहुंचे। जहां उन्होंने नेता विराेधी दल माता प्रसाद पांडेय से उनके आवास पर भेंट मुलाकात की। साथ ही माल्यार्पण कर और रामनामा ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। उन्हें नये दायित्व की बधाई दी। महंत ने श्री पांडेय काे अयाेध्यानगरी का प्रसाद भी भेंट किया। नेता विराेधी दल ने करतलिया बाबा आश्रम पीठाधीश्वर से आशीर्वाद लिया, उनका कुशलक्षेम जाना। ज्ञातव्य हो कि माता प्रसाद पांडेय अभी हाल ही में समाजवादी पार्टी की तरफ से विधानसभा में नेता विराेधी दल बनाये गये हैं। नेता विराेधी दल के पद पर उनका मनाेनयन सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा किया गया है। इससे पहले वह सपा शासनकाल में विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह इस समय सिद्धार्थनगर की इटवा विधानसभा से विधायक हैं। करतलिया बाबा आश्रम पीठाधिपति महंत बालयोगी रामदास महाराज ने कहा कि उन्होंने लखनऊ जाकर सपा के नेता विराेधी दल माता प्रसाद पांडेय से मुलाकात किया। उनका कुशलक्षेम जाना। रामनामा ओढ़ाकर श्री पांडेय का अभिनंदन किया। उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। साथ ही श्री पांडेय से वर्तमान हालात पर चर्चा भी की। महंत ने कहा कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। इस समय पूरे देश में सपा की लहर चल रही है। सपा कार्यकर्ताओं में पूरा जाेश और उत्साह है। सपा अपने बलबूते पर 2027 में सरकार बनायेगी। इसके लिए सपा कार्यकर्ता अभी से जुट जायें। इस दाैरान हनुमानगढ़ी के महंत आनंद दास, सपा नेता आशीष पांडेय दीपू भी माैजूद रहे।
महंत बालयोगी रामदास ने नेता विराेधी दल का किया स्वागत
महेन्द्र कुमार उपाध्यायबदलता स्वरूप अयाेध्या। अयाेध्याधाम स्थित करतलिया बाबा आश्रम पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास महाराज ने नेता विराेधी दल व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय से मुलाकात की। मंगलवार को महंत बालयोगी रामदास महाराज संत-महंताें संग अयोध्या से लखनऊ पहुंचे। जहां उन्होंने नेता विराेधी दल माता प्रसाद पांडेय से उनके आवास पर भेंट मुलाकात…

Tags: ayodhya news
Previous Post
Next Post
You May Have Missed





