बस्ती। आईजीआरएस में लम्बित प्रकरण को 24 घण्टे के भीतर निस्तारित करने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होने कहा कि जनतादर्शन में प्राप्त शिकायतों को भी प्राथमिकता पर निस्तारित करें। उन्होने सभी उप जिलाधिकारियों को लेखपालों का बस्ता निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। उन्होने कहा कि एक सप्ताह से अधिक फैमिली आईडी लम्बित पाये जाने पर संबंधित का वेतन रोका जायेगा।
उन्होने कहा कि वे स्वयं बस्ती सदर एडीएम हर्रैया तथा सीआरओ भानपुर एवं रूधौली तहसील के लेखपालों का बस्ता निरीक्षण करेंगे। उन्होने निर्देश दिया कि निर्वाचन के बाद राजस्व चौपाल आयोजित करने का कार्ययोजना तैयार कर लें। जलजीवन मिशन तथा अन्य परियोजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया है।
उन्होने कहा कि जनपद में अवशेष 147 बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों की बाउंड्रीवाल बनाने का स्टीमेट तैयार करें। इसके अलावा खराब फर्श एवं छत की मरम्मत भी कराये। बैठक में एडीएम कमलेश चन्द्र, सीआरओ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, सीएमओ डा. आर.पी. मिश्रा, पीडी कमलेश सोनी, डीआईओएस डी.एस.यादव, डीपीआरओ संजय शर्मा, एसओसी हरिशचन्द्र तथा सभी उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार उपस्थित रहें।
आईजीआरएस में लम्बित प्रकरण 24 घण्टे के भीतर हल हो-डीएम
बस्ती। आईजीआरएस में लम्बित प्रकरण को 24 घण्टे के भीतर निस्तारित करने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होने कहा कि जनतादर्शन में प्राप्त शिकायतों को भी प्राथमिकता पर निस्तारित करें। उन्होने सभी उप जिलाधिकारियों को लेखपालों का बस्ता निरीक्षण…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





