, ,

आरोपी के खिलाफ छेडछाड का केस

लालगंज, प्रतापगढ़। उदयपुर पुलिस ने किशोरी के साथ छेडछाड को लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के एक गांव की पीडिता के पिता ने मंगलवार को पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि उसकी पुत्री बीते रविवार शाम शौच के लिए गयी थी। रास्ते मे पूरे चंदवरियन का पुरवा…

1 minute

Read Time

लालगंज, प्रतापगढ़। उदयपुर पुलिस ने किशोरी के साथ छेडछाड को लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के एक गांव की पीडिता के पिता ने मंगलवार को पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि उसकी पुत्री बीते रविवार शाम शौच के लिए गयी थी। रास्ते मे पूरे चंदवरियन का पुरवा रामपुर कसिहा गांव का आरोपी जानकी प्रसाद का पुत्र सुरेश कुमार गुप्ता पहले से घात लगाए बैठा था। किशोरी को सूनसान जगह पर अकेली देख वह उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसे मुंह खोलने पर जानलेवा धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।