गोण्डा – पहलीपुरवा में स्थिति हजरत युसुफ शाह के आस्ताने उर्स के दूसरे दिन सदाकत अली मुंबई,नेहा नाज फैजाबाद द्वारा शानदार मुकाबला हुआ देखने को मिला अवगत हो कि दरगाह शरीफ के गद्दीनशीन अकबर हुसैन की निगरानी में हो जवाबी कव्वाली का अयोजन किया गया।
बुधवार की रात्रि में कौवाली का शानदार प्रोग्राम हुआ,सदाकत अली कौवाल मुंबई ने पढ़ा-‘छिपा के दिल में एक राज रखता हूं,अपने उस्ताद की जिंदा आवाज रखता हूं,जो भी जलता है मुझे देखकर तो जलने दो कसम अल्लाह की मैं हुसैनी मिजाज रखता हूं,वहीं फैजाबाद की कौवाल नेहा नाज ने जबाब में पढ़ा-दरबारे चिश्तिया की तरफ जब वो नजर गई, महसूस ये हुआ मेरी हस्ती संवर गई। आंखों को नहीं चाहिए अब कोई नजारा, तस्वीर मेरे ख्वाजा की दिल में उतर गई’। जिसे सुनकर पंडाल में बैठे जायरीन झूम उठे। कौवालों के अच्छे कलाम सुनकर जायरीनों ने भी रुपयों से मेहमान नवाजी करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। हजारों की संख्या में आये बूढ़े, जवान व बच्चों में भारी उत्साह दिखा। कौवाली स्थल व दरगाह के आस -पास मिठाई, गट्टा, खिलौने की दुकान सजी हुई थी, जो किसी मेले से कम नहीं दिख रहा था।लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया,इस अवसर पर
अध्यक्ष अकबर अली खदिम, सचिव प्रबंधक डा इंद्रजीत शर्मा दुर्गेश जायसवाल चेयरमैन, राहुल सिंह संरक्षक विशाल पहलाद पाठक प्रधान ,दानिश हुसैन ,रहमान अली, नीलम सिंह आदि लोग उपस्थित रहे
जवाबी कव्वाली सुनकर झूम उठे दर्शक
गोण्डा – पहलीपुरवा में स्थिति हजरत युसुफ शाह के आस्ताने उर्स के दूसरे दिन सदाकत अली मुंबई,नेहा नाज फैजाबाद द्वारा शानदार मुकाबला हुआ देखने को मिला अवगत हो कि दरगाह शरीफ के गद्दीनशीन अकबर हुसैन की निगरानी में हो जवाबी कव्वाली का अयोजन किया गया।बुधवार की रात्रि में कौवाली का शानदार प्रोग्राम हुआ,सदाकत अली कौवाल…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





