,

डीएम की अध्यक्षता में स्थानीय निकाय की बैठक संपन्न

गोण्डा। जिलाधिकारी डॉ0 उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में स्थानीय निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में चल रहे कार्यों एवं नये कार्यों समीक्षा की गई। सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में साफ- सफाई, पेयजल , विद्युत लाइट के साथ ही सुंदरीकरण का कार्य…

1 minute

Read Time

गोण्डा। जिलाधिकारी डॉ0 उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में स्थानीय निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में चल रहे कार्यों एवं नये कार्यों समीक्षा की गई। सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में साफ- सफाई, पेयजल , विद्युत लाइट के साथ ही सुंदरीकरण का कार्य भी समुचित व्यवस्था के साथ कराया जाय, तथा सभी संबंधित ईओ को निर्देश देते हुए कहा कि अपने -अपने नगर पंचायत एवं नगर पालिकाओं में साफ-सफाई के साथ ही शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का कार्य समय से पूर्ण कराया जाय। इसके साथ ही समस्त ईओ को निर्देशित किया गया कि अपने -अपने नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में निराश्रित गोवंशों को पकड़ कर संरक्षित किया जाय। जिससे राहगीरों को आने वाली समस्याओं का सामना न करना पड़े।जिससे नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में कराये जाने वाले कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा की जा सके।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, ईओ नगर पालिका गोण्डा, नवाबगंज एवं नगर पंचायत कटरा बाजार, परसपुर , खरगूपुर, मनकापुर सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।