लालगंज, प्रतापगढ़। नगर के निवासी एवं लखनऊ विश्वविद्यालय में रक्षा अध्ययन विभागाध्यक्ष डा. ओमप्रकाश शुक्ला के लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का उपाध्यक्ष निर्वाचित होने को लेकर यहां प्रबुद्ध वर्ग में खुशी का माहौल दिखा। लूटा के उपाध्यक्ष निर्वाचित होने को लेकर डा. ओपी शुक्ल के गृह नगर लालगंज में प्रबुद्ध वर्ग के साथ अधिवक्ताओं ने भी प्रसन्नता जतायी है। डा. ओपी शुक्ल के ऑल इण्डिया रूरल बार एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल के बड़े भाई होने को लेकर तहसील परिसर मे संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश की अगुवाई में साथियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। वहीं महाविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रो. आरपी शुक्ल, पूर्व प्राचार्य डा. डीपी ओझा, डा. राजकुमार पाण्डेय, आचार्य शिवमूर्ति शास्त्री, प्रो. श्यामबिहारी शुक्ल, इं. सुनील पाण्डेय, आरके संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष रामलोचन त्रिपाठी, डा. आरएस त्रिपाठी, डा. सौरभ मिश्र, डा. पुरूषोत्तम शुक्ल, पूर्व प्राचार्य नरेन्द्र नारायण तिवारी, वालीबुड सिनेस्टार रवि त्रिपाठी आदि ने प्रो. ओमप्रकाश के लखनऊ विश्वविद्यालय में शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष होने को लालगंज क्षेत्र के बौद्धिक जगत के लिए गौरवपूर्ण कहा है।
डॉ. ओपी शुक्ला के लविवि शिक्षक संघ उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर खुशी
लालगंज, प्रतापगढ़। नगर के निवासी एवं लखनऊ विश्वविद्यालय में रक्षा अध्ययन विभागाध्यक्ष डा. ओमप्रकाश शुक्ला के लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का उपाध्यक्ष निर्वाचित होने को लेकर यहां प्रबुद्ध वर्ग में खुशी का माहौल दिखा। लूटा के उपाध्यक्ष निर्वाचित होने को लेकर डा. ओपी शुक्ल के गृह नगर लालगंज में प्रबुद्ध वर्ग के साथ अधिवक्ताओं ने…

Tags: latest news
Previous Post
Next Post
You May Have Missed





