बदलता स्वरूप गोण्डा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा क्षेत्र इटवा के विधायक व समाजवादी आन्दोलन के अग्रणी व वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पाण्डेय को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मनोनीत किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्णय पर सपा नेताओं ने खुशी जताते हुए श्री पाण्डेय को बधाई दी है। विधानसभा क्षेत्र तरबगंज के बेलसर स्थित पार्टी शिविर कार्यालय में रामभजन चौबे पूर्व सपा प्रत्याशी की अध्यक्षता में बैठक कर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय निर्णय पर खुशी जताते हुए पार्टी मुखिया अखिलेश के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं की खुशी में साझा करते हुए वरिष्ठ नेता रामभजन चौबे ने कहा कि माता प्रसाद पाण्डेय के नेता प्रतिपक्ष बनने से समाजवादी आन्दोलन को गति मिलेगी और विधानसभा में विपक्ष की आवाज सशक्त होगी और जनहित के मुद्दे पर सार्थक चर्चा हो सकेगी। इस मौके पर खुशी जताते वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज चौबे सहित अन्य दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।
सपा नेताओं ने माता प्रसाद के नेता प्रतिपक्ष बनाने पर जताई खुशी
बदलता स्वरूप गोण्डा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा क्षेत्र इटवा के विधायक व समाजवादी आन्दोलन के अग्रणी व वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पाण्डेय को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मनोनीत किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्णय पर सपा नेताओं ने खुशी जताते हुए श्री पाण्डेय को बधाई दी है। विधानसभा क्षेत्र तरबगंज…
Previous Post
Next Post
You May Have Missed





