,

31 अगस्त तक अध्यक्ष पद के लिए करें आवेदन

बदलता स्वरूप गोण्डा। द्वितीय अपर जिला जज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा दानिश हसनैन ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के द्वारा 19 जनपदों में स्थायी लोक अदालत के रिक्त अध्यक्षों के पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन मांगे गए हैं। ये आवेदन 27 जुलाई से 31अगस्त तक मांगे गए हैं।…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप गोण्डा। द्वितीय अपर जिला जज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा दानिश हसनैन ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के द्वारा 19 जनपदों में स्थायी लोक अदालत के रिक्त अध्यक्षों के पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन मांगे गए हैं। ये आवेदन 27 जुलाई से 31अगस्त तक मांगे गए हैं। अतः उक्त पद हेतु सभी शर्तों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी अपना आवेदन उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ को प्रेषित कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।