बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी को प्रार्थी देवता पुत्र मोहन निवासी पिपरा, तहसील इकौना के द्वारा बताया गया कि उन्हें गाटा संख्या-175 रकबा 0.100 हेक्टेयर कृषि कार्य हेतु पट्टा प्रदान किया गया था। परन्तु उक्त गाटा संख्या के स्थान पर अन्य खाता संख्या पर अंकित कर दिया गया है। फरियादी द्वारा जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया कि उक्त पट्टे का अंकन गाटा संख्या 175 पर कराने की कृपा करें। जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी इकौना को फोन के माध्यम से तीन दिवस के अन्दर जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जनता दर्शन में जिलाधिकारी को कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुई, जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थी, प्राप्त प्रकरणों को गम्भीरता से लेकर एक तत्काल निस्तारित कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान सुनी जनसमस्याएं
बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी को प्रार्थी देवता पुत्र मोहन निवासी पिपरा, तहसील इकौना के द्वारा बताया गया कि उन्हें गाटा संख्या-175 रकबा 0.100…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





