बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के चलते समय फरियादियों द्वारा अपनी समस्याओं के निवारण हेतु जिलाधिकारी से फरियाद लगायी गई, जिस पर जिलाधिकारी ने फौरन गाड़ी से उतरकर कार्यालय के बाहर ही फरियादियों की समस्याओं को एक-एक करके गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित भी किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों से संवाद करते हुए कहा कि वे जनता दर्शन के अतिरिक्त किसी भी समय आकर अपनी समस्याओं को बता सकते है, निश्चित ही उनकी समस्याओं का पूरी तत्परता के साथ निस्तारण कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त जनता दर्शन में कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुई, जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थी, इन शिकायतों को तत्काल निराकरण कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में कदापि लापरवाही न बरती जाय, उनका निस्तारण गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध तरीके से कराना सुनिश्चित किया जाय।
जिलाधिकारी ने गाड़ी से उतरकर सुनी फरियादियों की समस्याएं
बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के चलते समय फरियादियों द्वारा अपनी समस्याओं के निवारण हेतु जिलाधिकारी से फरियाद लगायी गई, जिस पर जिलाधिकारी ने फौरन गाड़ी से उतरकर कार्यालय के बाहर ही फरियादियों की समस्याओं को एक-एक करके गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित भी किया। इस…

Tags: taja khabar
Previous Post
Next Post
You May Have Missed





