,

ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार को जिले भर मे हुआ भंडारे का आयोजन

विधायकों ने भी भंडारे मे किया प्रसाद वितरण बलरामपुर। मंगल को जन्मे मंगल ही करते मंगलमय भगवान जय हनुमान के जय कारो के साथ जिले भर मे ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया। जगह जगह आयोजित भण्डारो मे श्रद्धांलुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष पद…

2 minutes

Read Time

विधायकों ने भी भंडारे मे किया प्रसाद वितरण

बलरामपुर। मंगल को जन्मे मंगल ही करते मंगलमय भगवान जय हनुमान के जय कारो के साथ जिले भर मे ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया। जगह जगह आयोजित भण्डारो मे श्रद्धांलुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू द्वारा ज्येष्ठ मास के प्रथम मंगलवार के उपलक्ष्य में सुंदरकांड पाठ एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उदासीन संगत गेल्हापुर के महंथ बृजानन्द महराज, राम कृपाल शुक्ल, कृष्ण गोपाल शुक्ल, डीपी सिंह बैस, संजय शर्मा, संजय शुक्ल, योग गुरु बी बी सिंह डॉ.तुलसीश दूवे, गोविन्द सोनकर, वरुण सिंह मोनू, बिन्दू विश्वकर्मा, झूमा सिंह, आद्या सिंह पिंकी, डॉ.अजय सिंह पिंकू, गौरव मिश्र, अविनाश मिश्र
ललिता तिवारी, मंजू तिवारी, राजा राम गौतम आदि लोगो ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सदर विधायक पलटू राम एवं तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने प्रसाद वितरण भी किया। एम एल के पी जी कॉलेज परिसर स्थित शिव मंदिर में बड़ा मंगल के अवसर पर पूजा अर्चना का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने देशवासियों के कल्याण हेतु मंगल कामना की। महाविद्यालय के प्राचार्य ने भगवान भोलेनाथ व संकटमोचन हनुमानजी की आरती करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उपस्थित सभी शिक्षकों व छात्र छात्राओं ने भी सभी के कल्याणार्थ प्रार्थना किया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने भगवान भोलेनाथ व संकटमोचन हनुमानजी की आरती करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उपस्थित सभी शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने भी सभी के कल्याणार्थ प्रार्थना किया। इसके पश्चात महाविद्यालय के उत्तरी द्वार पर एक विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ। प्राचार्य प्रोफेसर जे पी पाण्डेय व मुख्य नियंता प्रो पी के सिंह ने पूजा अर्चना के साथ ही भंडारे का शुभारंभ किया। भंडारे में शिक्षकों के साथ साथ कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं व नगरवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।