बदलता स्वरूप लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली क्षेत्र के वर्मा नगर के पास शुक्रवार दोपहर दो बाइक की आमने सामने हुई भिडन्त में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। लालगंज ट्रामा सेण्टर से चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल एक युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लालगंज कोतवाली के खजुरी गांव निवासी लवकुश यादव 22 पुत्र रामसहाय यादव अपने साथी शुभम यादव 18 पुत्र महेन्द्र यादव निवासी कालूराम का पुरवा के साथ शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे किसी कार्य से घुइसरनाथ जा रहा था। इधर दूसरी बाइक से चरन का पुरवा गांव निवासी राजेश यादव 30 पुत्र रामखेलावन यादव बाइक से वर्मा नगर जा रहा था। रास्ते मे वर्मा नगर के पास दोनों बाइकों की आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गयी। जिसमे तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गये। आसपास के लोगों ने इलाज के लिए घायलों को लालगंज ट्रामा सेंटर भेजवाया। यहां चिकित्सको ने गंभीर रूप से घायल राजेश यादव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि अन्य दोनों घायलों का ट्रामा सेण्टर मे इलाज जारी है।
आमने सामने दो बाइकों की हुई जोरदार टक्कर में तीन युवक लहूलुहान
बदलता स्वरूप लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली क्षेत्र के वर्मा नगर के पास शुक्रवार दोपहर दो बाइक की आमने सामने हुई भिडन्त में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। लालगंज ट्रामा सेण्टर से चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल एक युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लालगंज कोतवाली के खजुरी गांव निवासी…
Tags: latest news
Previous Post
Next Post
You May Have Missed





