बदलता स्वरूप गोण्डा। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधानसभा में नेता विपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय का शनिवार को पूर्वाह्न अम्बेडकर चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। विधानसभा क्षेत्र तरबगंज के पूर्व प्रत्याशी रामभजन चौबे के नेतृत्व में दर्जनों नेताओं ने सड़क मार्ग से लखनऊ से सिद्धार्थ नगर जा रहे श्री पाण्डेय को श्री चौबे की ओर से 51 किग्रा की माला पहनाया गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज चौबे ने श्री पाण्डेय को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस मौके पर नेता विपक्ष ने बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में योगी सरकार सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। शासन में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर बढ़ गया है। विकास की योजनाएं ठप पड़ी है। महंगाई पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। प्रदेश सरकार खाली पड़े पदों के नौकरी में भर्ती नहीं कर रही है। रोजगार के अभाव एवं बेरोज़गारी से शिक्षित युवा बेहाल हैं। स्वागत से प्रफुल्लित श्री पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनहित के मामलों में खुलाकर संघर्ष करें।स्वागत करने वालों में रामभजन चौबे पूर्व प्रत्याशी विधानसभा तरबगंज, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज चौबे, प्रदेश सचिव केशवराम मौर्या, शब्बू यादव, अंकित पाण्डेय, बबलू चौबे, दिलीप पाण्डेय, रोहित पाण्डेय, लवकुश पाण्डेय, प्रमोद यादव, संतोष शुक्ला, धर्मेंद्र तिवारी, अवधराज तिवारी, अमित तिवारी पोखरा, रामपाल सिंह, अवनीश शुक्ला, गोविन्द शुक्ला, सुनील पाल, संजय चौबे, रिंटू सिंह चंद्रेश शुक्ला, वृजनन्दन शुक्ला, राज शुक्ला कुराह, अंकुर तिवारी, सोनू तिवारी, पिंटू तिवारी, संतराम यादव, इद्रेश वर्मा, कुलदीप शुक्ला, रामजोर, रमेश आदि प्रमुख सपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
प्रदेश में पूरी तरह से विफल है योगी सरकार-माता प्रसाद पाण्डेय सपाइयों ने नेता विपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय का किया भव्य स्वागत
बदलता स्वरूप गोण्डा। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधानसभा में नेता विपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय का शनिवार को पूर्वाह्न अम्बेडकर चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। विधानसभा क्षेत्र तरबगंज के पूर्व प्रत्याशी रामभजन चौबे के नेतृत्व में दर्जनों नेताओं ने सड़क मार्ग से लखनऊ से सिद्धार्थ नगर जा रहे श्री पाण्डेय को श्री चौबे…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





