बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जनपद में सोमवार को पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह द्वारा चुनाव सेल व सोशल मीडिया सेल में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारीगणों को नगर निकाय चुनाव के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाने तथा अथक परिश्रम, मेहनत करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही चुनाव सेल में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारीगणों द्वारा उच्चाधिकारीगणों द्वारा मांगी गई सूचनाओं का आदान-प्रदान समय से किया गया तथा चुनाव संबंधी सभी प्रक्रियाओं को सकुशल संपादित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। इसी प्रकार सोशल मीडिया सेल में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारीगणों द्वारा नगर निकाय चुनाव व त्योहारों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सतर्क दृष्टि रखी गई। जिससे जनपद में किसी प्रकार की कोई संप्रदायिक घटना नहीं होने पाई और त्यौहार तथा चुनाव सकुशल संपन्न हुए,जिसमें चुनाव सेल के निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय, प्रभारी चुनाव सेल,उप निरीक्षक शेषनाथ यादव,मुख्य आरक्षी विनय कुमार राय,मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार,कंप्यूटर ऑपरेटर संजय कुमार मिश्रा,आरक्षी हरिकेश यादव,महिला आरक्षी आरती मिश्रा तथा सोशल मीडिया सेल के उपनिरीक्षक नितिन यादव प्रभारी मीडिया सेल,आरक्षी अमरीश कुमार,आरक्षी रजत द्विवेदी,आरक्षी सत्यम अग्निहोत्री,महिला आरक्षी मोहिनी विश्वकर्मा सम्मानित किए गए।
चुनाव सेल व सोशल मीडिया सेल के अधिकारियों व कर्मचारियों को एसपी ने किया सम्मानित
बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जनपद में सोमवार को पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह द्वारा चुनाव सेल व सोशल मीडिया सेल में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारीगणों को नगर निकाय चुनाव के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाने तथा अथक परिश्रम, मेहनत करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





