,

एकता थीम पर एस.एस.बी ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक

अपने पुलिस बल को जानों अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जनपद में गुरुवार 18 मई को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी) ने एकता थीम पर 62 वी वाहिनी ई कम्पनी भैसाहीनाका के द्वारा अपने कार्यक्षेत्र के राजकीय इंटर कालेज गब्बापुर सिरसिया में अपने पुलिस बलों को जानों…

1 minute

Read Time

अपने पुलिस बल को जानों अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम

बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जनपद में गुरुवार 18 मई को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी) ने एकता थीम पर 62 वी वाहिनी ई कम्पनी भैसाहीनाका के द्वारा अपने कार्यक्षेत्र के राजकीय इंटर कालेज गब्बापुर सिरसिया में अपने पुलिस बलों को जानों अभियान के अंतर्गत निरीक्षक सामान्य सन्तोष कुमार के नेतृत्व में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कालेज के 150 विद्यार्थियो ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में बच्चों को अपने देश के पुलिस बलों,उनके कार्य प्रणाली और उनके गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया गया। वहीं निरीक्षक सामान्य सन्तोष कुमार ने बताया कि हमें हर क्षेत्र में जागरूक रहना चाहिए, जिससे कोई विपत्ति आने पर उसके बारे में बेझिझक कदम उठाया जा सके। इस मौके पर कंपनी के बल कर्मिक सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह ,कमलेश डोभाल व आरक्षी सामान्य शिव कुमार ,विकाश यादव और प्रधानाध्यापक हरि प्रताप त्रिपाठी शिक्षकगण रमेश कुमार,परमानंद,संतोष कुमार वर्मा तथा मनोज कुमार शास्त्री उपस्थित रहे।