बदलता स्वरूप लालगंज, प्रतापगढ़। अधेड़ की फांसी के फंदे से झूलकर हुई मौत को लेकर शनिवार को हडकंप मच गया। उदयपुर थाना के कुम्भीआइमा निवासी रामसुमेर का पुत्र दुर्गा प्रसाद मौर्य 53 शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे मे सोने चला गया। शनिवार की सुबह ग्रामीणों की नजर दुर्गा प्रसाद के गांव से सौ मीटर दूर पेड़ पर शव के लटकने से पर पड़ी तो हडकंप मच गया। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलने पर उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को पेड से नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर उसे पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। ग्रामीणों में चर्चा यह भी रही कि मृतक के बड़े बेटे ने शेयर बाजार में कुछ रूपया लगा रखा था। यह धनराशि डूब गयी। ऐसी स्थिति मे लाखों के कर्जे की भरपाई के लिए मृतक परेशान रहने लगा। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ दिन पूर्व मृतक ने कर्ज अदा करने के लिए दस बिस्वा अपना खेत भी बेंच दिया था। इसके बाद भी कर्जदार तगादे के लिए घर आने लगे थे। कर्ज को लेकर दुर्गा प्रसाद परेशान था। हालांकि पुलिस मौत के कारणों को लेकर पीएम रिर्पोट के इंतजार मे बतायी जाती है। अधेड़ की मौत से परिजनों मे कोहराम भी मच गया। मृतक के दो बेटे हैं। इसमें बड़ा बेटा उमाचंद्र 30 तथा शेखर 27 है।
फांसी के फंदे पर झूलता मिला शव, कोहराम
बदलता स्वरूप लालगंज, प्रतापगढ़। अधेड़ की फांसी के फंदे से झूलकर हुई मौत को लेकर शनिवार को हडकंप मच गया। उदयपुर थाना के कुम्भीआइमा निवासी रामसुमेर का पुत्र दुर्गा प्रसाद मौर्य 53 शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे मे सोने चला गया। शनिवार की सुबह ग्रामीणों की नजर दुर्गा प्रसाद के गांव…
Tags: latest news
Previous Post
Next Post
You May Have Missed





