,

फ्रेशर कोर्स समापन पर प्रशिक्षणार्थियों को वितरित किया प्रमाण पत्र

बदलता स्वरूप गोण्डा। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देशन में पुलिस आपातकालीन सेवा यूपी-112 परियोजना के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पुलिस लाइन गोण्डा में दिनांक 21.05.2023 से 30.05.2023 तक संचालित 10 दिवसीय फ्रेशर कोर्स में 45 प्रशिक्षु को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण समापन पर अपर पुलिस महानिदेशक 112 लखनऊ (मुख्यालय) द्वारा निर्गत प्रमाण पत्रों…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप गोण्डा। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देशन में पुलिस आपातकालीन सेवा यूपी-112 परियोजना के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पुलिस लाइन गोण्डा में दिनांक 21.05.2023 से 30.05.2023 तक संचालित 10 दिवसीय फ्रेशर कोर्स में 45 प्रशिक्षु को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण समापन पर अपर पुलिस महानिदेशक 112 लखनऊ (मुख्यालय) द्वारा निर्गत प्रमाण पत्रों को अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को यूपी-112 में प्रयुक्त विभिन्न तकनीकों का परिचय, मानव मूल्य, SOS, संचार तथा बातचीत कौशल, MDT की कार्यप्रणाली, GIS तथा POI, घटना के प्रकार, ATR तथा डिस्पोजिशन कोड, तनाव अभिप्रेरणा, स्वास्थ्य एवं जीवन की प्रबंधन शैली,आपदा प्रबंधन, HRMS, अग्नि, सोशल मीडिया व महिला संबंधी आदि महत्वपूर्ण विषयो पर प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक यू0पी0-112, उ0नि0 अरूण कुमार पाटिल व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।