बदलता स्वरूप अयोध्या। कृषक अपनी फसलों का अधिकतम उत्पादन कैसे लें इसके बारे में समय-समय पर उप कृषि निदेशक डॉ संजय कुमार त्रिपाठी स्वयं ही कृषक के खेतों में जाकर देखते हैं और फसलों में क्या-क्या आवश्यकता है, को समय-समय पर किसानों को इससे अवगत कराते हैं। इसी क्रम में आज विकासखंड सोहावल के ग्राम पंचायत बसहा में प्रगतिशील कृषक महेश कुमार पुत्र मुल्हरा के प्रक्षेत्र का निरीक्षण डॉ संजय कुमार त्रिपाठी उप कृषि निदेशक द्वारा किया गया। महेश कुमार ने अपने प्रक्षेत्र पर फसल विविधीकरण को अपनाते हुए मक्का विकास कार्यक्रम के तहत मक्का लगाया है, मक्के की फसल अच्छी स्थिति में है और गन्ने के साथ उर्द एवम् भिंडी की सहफसली खेती पंक्ति में किया है। इसके अतिरिक्त खरीफ भिंडी की फसल पंक्ति में लगाई है। इनके प्रक्षेत्र पर पीएम कुसुम योजनांतर्गत विभागीय अनुदान पर 2 एचपी का सोलर पंप स्थापित है। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी (कृषि) रंजीत त्रिपाठी एवम् राजकीय बीज भंडार प्रभारी सोहावल डॉ अमरेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
मक्का विकास कार्यक्रम का उप कृषि निदेशक ने किया निरीक्षण
बदलता स्वरूप अयोध्या। कृषक अपनी फसलों का अधिकतम उत्पादन कैसे लें इसके बारे में समय-समय पर उप कृषि निदेशक डॉ संजय कुमार त्रिपाठी स्वयं ही कृषक के खेतों में जाकर देखते हैं और फसलों में क्या-क्या आवश्यकता है, को समय-समय पर किसानों को इससे अवगत कराते हैं। इसी क्रम में आज विकासखंड सोहावल के ग्राम…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





