बदलता स्वरूप गोंडा। सोशल मीडिया पर थाना वजीरगंज क्षेत्र के अन्तर्गत एक लड़के का अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह लड़का रौब जमाने के लिए असलहा का प्रदर्शन करता हुआ दिखाई दे रहा था। वायरल वीडियो का संज्ञान पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा लेते हुए तत्काल प्र0नि0 वजीरगंज को कार्यवाही कर अभियुक्त की अतिशीघ्र गिरफ्तारी करने व उस अवैध तमंचे को बरामद करने के लिये कड़े निर्देश दिये थे। जिस पर थाना वजीरगंज पुलिस ने अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने वाले अभियुक्त इन्द्रसेन चौहान उर्फ रितिक चौहान को दुर्जनपुर पचुमी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 12 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
अवैध तमंचे का प्रदर्शन करना पड़ा मंहगा, तमंचा सहित गिरफ्तार
बदलता स्वरूप गोंडा। सोशल मीडिया पर थाना वजीरगंज क्षेत्र के अन्तर्गत एक लड़के का अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह लड़का रौब जमाने के लिए असलहा का प्रदर्शन करता हुआ दिखाई दे रहा था। वायरल वीडियो का संज्ञान पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा लेते हुए तत्काल प्र0नि0 वजीरगंज को…
Previous Post
Next Post
You May Have Missed





