, ,

पुलिस पर सह देने का आरोप

बदलता स्वरूप कर्नलगंज-गोंडा। घर घुसकर मारपीट करने वालों पर कटरा बाजार की पुलिस मेहरबान। प्रकरण थाना कटरा बाजार अंतर्गत ग्राम कलवारी से जुडा है। यहां के निवासी निरंजन ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें कहा गया है कि बीते 26 मई को शाम 4 बजे वह अपने दरवाज़े पर घरेलू कार्य कर…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप कर्नलगंज-गोंडा। घर घुसकर मारपीट करने वालों पर कटरा बाजार की पुलिस मेहरबान। प्रकरण थाना कटरा बाजार अंतर्गत ग्राम कलवारी से जुडा है। यहां के निवासी निरंजन ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें कहा गया है कि बीते 26 मई को शाम 4 बजे वह अपने दरवाज़े पर घरेलू कार्य कर रहा था। उसी बीच कुछ लोग लाठी डंडा से लैस होकर पहुंचे और गाली व जान से मार डालने की धमकी देते हुये पत्थर बाजी करने लगे। वह अपनी जान बचाकर घर के अंदर चला गया। जिस पर पीछा करते हुये लोग उसके घर में घुस गए। और उसकी पिटाई करने लगे। उसे बचाने पहुंची उसकी मां व बहिन को भी लोग मारने लगे। हल्ला गुहार पर पहुंचे लोगों ने उसे छुड़ाया तब तीनो की जान बची।

प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया। मगर उनका मोबाईल नंबर पहुंच से बाहर बता रहा था। पहाड़ापुर चौकी प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह गांव उनके चौकी क्षेत्र में नही आता है। जिससे उसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नही है।