,

पूर्वांचल विकास बोर्ड सदस्य ने जिले का दौरा कर लिया जायजा

बदलता स्वरूप गोंडा। पूर्वांचल विकास बोर्ड सदस्य बौद्ध अरविंद सिंह पटेल ने जनपद का दौरा किया और सरकार की चलाई जा रही विकास कार्यों की गहनता से जांच कर हर पहलू का जायजा लिया। वहीं विकास में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए, जरवल रोड किरोली चंदापुर और परसपुर में चल रहे पुल निर्माण…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप गोंडा। पूर्वांचल विकास बोर्ड सदस्य बौद्ध अरविंद सिंह पटेल ने जनपद का दौरा किया और सरकार की चलाई जा रही विकास कार्यों की गहनता से जांच कर हर पहलू का जायजा लिया। वहीं विकास में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए, जरवल रोड किरोली चंदापुर और परसपुर में चल रहे पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और गोण्डा सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड, नलकूप सिंचाई विभाग, डीसी मनरेगा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ड्रग इंस्पेक्टर आदि मौजूद रहे। सभी अधिकारियों से विकास कार्यों के बारे में गहनता से जानकारी ली, बैठक के साथ जिला चिकित्सालय सहित मनोरमा मन्दिर स्थान और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटियाथोक का भी जायजा लिया। इटियाथोक ग्राम पंचायत पारासराय में ग्राम प्रधान अशोक कुमार वर्मा के आवास पहुंचे जहां ग्रामीणों ने भी जोरदार स्वागत किया।