, ,

अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोण्डा। मनकापुर पुलिस द्वारा अभियुक्त सूरज दूबे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 600 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। आज थाना मनकापुर के उ0नि0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह मय फोर्स शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि हरसिंहवा चौहानपुरवा जाने वाली सड़क पर संदिग्ध दिखने पर अभियुक्त सूरज दूबे को रोकटोक…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप गोण्डा। मनकापुर पुलिस द्वारा अभियुक्त सूरज दूबे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 600 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। आज थाना मनकापुर के उ0नि0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह मय फोर्स शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि हरसिंहवा चौहानपुरवा जाने वाली सड़क पर संदिग्ध दिखने पर अभियुक्त सूरज दूबे को रोकटोक कर चेक किया गया तो उसके कब्जे से 600 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मनकापुर में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।