बदलता स्वरूप लालगंज। मांगालिक कार्यक्रम से लौट रही विवाहिता की दुर्घटना में मौत होने से कोहराम मच गया। वही मृतका के अपने दूसरे बेटे के हाथ पीले करने की ललक भी अधूरी रह गयी। उदयपुर थाना के ढकवा दर्रा गांव निवासिनी संगीता सिंह 50 वर्ष पत्नी दिलीप सिंह अपनी बहन की लड़की की शादी में अमेठी जिले के रणबीर नगर गांव के पड़ोसी अजीत सिंह के साथ बाइक से गई थी । रविवार को वह दोपहर लगभग साढे ग्यारह बजे बाइक से अपने घर के लिए निकली । सांगीपुर थाना के शाहवरी नहर पुलिया मोड़ पर अचानक बाइक अनियंत्रित हो गयी। बाइक के पुलिया से टकरा जाने से संगीता चुटहिल हो गयी। वही दुर्घटना में अजीत सिंह को भी चोटे आ गयी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सी एच सी सांगीपुर ले आयी। यहां डाक्टरों ने घायल महिला संगीता को मृत घोषित कर दिया। वही बाइक चला रहे अजीत सिंह को भी चोट अधिक होने कारण इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामाकर पीएम के लिए भेजवाया है। दुर्घटना में महिला की मौत की जानकारी घर पहुंची, तो परिजनों में कोहराम मच गया। वही रिश्तेदारों में भी संगीता की मौत की जानकारी होने पर दुख छा गया। मृतका संगीता अपने पीछे दो पुत्र छोड़ गयी है। बड़ें बेटे संतोष का का विवाह हो चुका है। दूसरे बेटे सूरज 28 की भी शादी तय है। सप्ताह भर पहले सूरज के शादी को लेकर बरीक्षा कार्यक्रम में संगीता काफी खुश नजर आयी। काल के चक्र को शायद उसकी यह खुशी मंजूर न हो सकी। छोटे बेटे के हाथ पीले करने की हसरत लिये संगीता ने दुनिया को अलविदा बोल दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज यादव का कहना है दुर्घटना में मृतक महिला के शव का पीएम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्यवाई की जायेगी।
बाइक अनियंत्रित, महिला की मौत
बदलता स्वरूप लालगंज। मांगालिक कार्यक्रम से लौट रही विवाहिता की दुर्घटना में मौत होने से कोहराम मच गया। वही मृतका के अपने दूसरे बेटे के हाथ पीले करने की ललक भी अधूरी रह गयी। उदयपुर थाना के ढकवा दर्रा गांव निवासिनी संगीता सिंह 50 वर्ष पत्नी दिलीप सिंह अपनी बहन की लड़की की शादी में…
Previous Post
Next Post
You May Have Missed





