बदलता स्वरूप बस्ती। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक हर्रैया अजय सिंह व जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने संयुक्त रूप से परिवारपुर में मनोरमा नदी तट पर पौधरोपण किया। मनोरमा नदी को नया जीवन देने के लिए साफ-सफाई का अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी ने स्वयं नदी की साफ-सफाई करते हुए वहॉ उपस्थित ग्रामीणों से साफ-सुथरा व खर-पतवार निवारण हेतु सभी को श्रमदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होने उपस्थित लोगों को पर्यावरण को सुरक्षित व संरक्षित रखने के लिए शपथ भी दिलायी। पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्लास्टिक हमारे पर्यावरण को बहुत तेजी से प्रदूषित करके अत्यधिक नुकसान पहुॅचा रहा है। प्लास्टिक निर्मित पदार्थो से पैदा हुए कचरें का निपटारा करना अत्यन्त ही कठिन कार्य होता है, जो कि एक गम्भीर समस्या है। इस हानिकारक प्लास्टिक के बढते उपयोग को रोककर ही हम इस भयावह समस्या पर काबू पा सकते है। उन्होने समस्त जनपदवासियों से अपील किया है कि अपने आस-पास पेड़-पौधों को अवश्य लगाये, जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहें। इस अवसर पर सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, एसडीएम हर्रैया गुलाब चन्द्र, डीसी मनरेगा संजय शर्मा उपस्थित रहें।
विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया वृक्षारोपण
बदलता स्वरूप बस्ती। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक हर्रैया अजय सिंह व जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने संयुक्त रूप से परिवारपुर में मनोरमा नदी तट पर पौधरोपण किया। मनोरमा नदी को नया जीवन देने के लिए साफ-सफाई का अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी ने स्वयं नदी की साफ-सफाई करते हुए वहॉ…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





