, ,

नाबालिक के साथ गैंग रेप करने वाले दो दुर्दांत अपराधी गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोंडा। थाना उमरी बेगमगंज अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप करने का मामला सामने आया है। 08 जून को थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के रहने वाली एक महिला द्वारा लिखित सूचना दी गयी कि मेरे ही गाँव के विपक्षीगण द्वारा मेरी नाबालिग पुत्री के साथ गांव के बाहर बाग में जाते समय…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप गोंडा। थाना उमरी बेगमगंज अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप करने का मामला सामने आया है। 08 जून को थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के रहने वाली एक महिला द्वारा लिखित सूचना दी गयी कि मेरे ही गाँव के विपक्षीगण द्वारा मेरी नाबालिग पुत्री के साथ गांव के बाहर बाग में जाते समय रास्ते में दुष्कर्म किया है। वादिनी की तहरीर पर थाना उमरीबेगमगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण में आरोपी अभियुक्तो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयी थी।
आज पुलिस ने आरोपी संजय यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी ग्राम मठनन पुरवा मौजा बनुआ थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा व निकुल यादव उर्फ विनोद यादव पुत्र देशराज यादव निवासी ग्राम मठनन पुरवा मौजा बनुआ थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अ0स0 197/23 धारा 376डी भादवी व ¾ पाक्सो एक्ट थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा के तहत अभियोग दर्ज कर दोनों दुर्दांत अपराधियों को जेल भेज दिया गया। इनको गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा मय टीम शामिल रहे।