बदलता स्वरूप गोण्डा। कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मेहनौन विधानसभा अंतर्गत दुल्हापुर बनकट के आनंद नगर चौराहे से कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मराज सिंह की अगुवाई में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिलीप शुक्ला ने आम जनों के साथ चाय पर राजनीतिक चर्चा का आयोजन किया। कार्यक्रम में वर्तमान प्रदेश व देश की राजनीति और देश की हालात पर चर्चा गई। चर्चा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष मजदूर कांग्रेस नेता दिलीप शुक्ला ने कहा कि देश में आजादी के आंदोलन से लेकर अब तक कांग्रेस पार्टी का गौरवशाली इतिहास रहा है। देश की एकता आपसी भाईचारा और त्याग केबल पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाई थी और देश के आर्थिक सामाजिक विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर देश में सुई से लेकर जहाज तक बनाने का काम किया। स्कूल कालेज खोले गए बड़े-बड़े अस्पताल बनाए गए। वर्तमान सरकार जाति और धर्म के नाम पर जनमानस में आपस में फूट डालकर सत्ता में आने के बाद तमाम नौकरियों में निजीकरण सरकारी संपत्तियों को पूंजीपतियों के हाथ में देकर देश में बेरोजगारी भुखमरी शिक्षा का बाजारीकरण किसानों को फसल का वाजिब दाम ना देना डीजल पेट्रोल गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि करके आम जनमानस को बदहाल कर दिया। देश में मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना मजदूरों की अपंग हो चुकी है। ऐसी स्थिति में आम जनमानस से अपील किया जा रहा है कि राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा के क्रम में देश में खुशहाली आर्थिक रूप से समृद्ध साली युवाओं को रोजगार किसानों को उनका अधिकार महिलाओं का सम्मान और महंगाई पर विराम लगाने के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जन-जन के बीच चाय पर चर्चा करें। उन्होंने कहा कि देश में नफरत की बयार समाप्त करके जगह-जगह मोहब्बत की दुकान खोलें। चाय पर चर्चा कार्यक्रम में राजकुमार सिंह ननकन सिंह चंचल वर्मा मुन्ना लाल वर्मा शत्रुघ्न ओझा महेश यादव राजाराम प्यारे राजबहादुर कल्लू सिंह आदि उपस्थित रहे।
कांग्रेस ने मुजेहना में किया चाय पर चर्चा कार्यक्रम
बदलता स्वरूप गोण्डा। कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मेहनौन विधानसभा अंतर्गत दुल्हापुर बनकट के आनंद नगर चौराहे से कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मराज सिंह की अगुवाई में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिलीप शुक्ला ने आम जनों के साथ चाय पर राजनीतिक चर्चा का आयोजन किया। कार्यक्रम में वर्तमान प्रदेश व देश की राजनीति और…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





