बदलता स्वरूप गोण्डा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अगर किडनी फेलोर होने पर गोण्डा जिला अस्पताल 26 किलोमीटर आना पड़ता था, अगर किसी तकनीकी दिक्कत आ जाने मरीज को लखनऊ तक दौड़ लगानी पड़ती थी। इस समस्या से निजात पाने हेतु सामाजिक सरोकार रखने वाले लोग लगातार मांग जन प्रतिनिधियों से करते चले आ रहे थे। मांग को देखते हुए संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में डायरेक्टर पद पर 15 वर्ष तक कार्यरत है और पिछले 5 वर्षों से वेदांता हॉस्पिटल नेफ्रोलॉजी में डायरेक्टर के पद पर रहकर प्रोफेसर डॉक्टर राजकुमार शर्मा द्वारा माह में एक बार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज में निशुल्क चिकित्सा प्रदान करेंगे। यह जानकारी ग्राम प्रधान सुशील कुमार जायसवाल ने दी है।उन्होंने बताया कि जनता की सेवा हेतु डॉक्टर ने बड़ा दिल दिखाया है। क्षेत्र की जनता को बहुत फायदा मिलेगा। स्थानीय लोगों ने खुशी जताई। प्रधान के प्रयास की भी लोग तारीफ कर रहे हैं। प्रधान का सबसे बड़ा योगदान है और सराहनीय कदम। क्षेत्र के लोगों को लखनऊ जाना पड़ रहा था। डॉक्टर राजकुमार शर्मा महीने में एक बार समुदायिक स्वास्थ्य वजीरगंज में निशुल्क इलाज देंगे,18 जून 2023 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुफ्त कैंप का आयोजन किया जाएगा।गरीब व असहाय लोगों का निशुल्क इलाज करा सकेंगे। प्रधान सुशील कुमार जायसवाल ने बताया कि अब लोगों को लखनऊ जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
अब वजीरगंज में भी होगा किडनी फेलोर का इलाज
बदलता स्वरूप गोण्डा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अगर किडनी फेलोर होने पर गोण्डा जिला अस्पताल 26 किलोमीटर आना पड़ता था, अगर किसी तकनीकी दिक्कत आ जाने मरीज को लखनऊ तक दौड़ लगानी पड़ती थी। इस समस्या से निजात पाने हेतु सामाजिक सरोकार रखने वाले लोग लगातार मांग जन…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





