बदलता स्वरूप बलरामपुर। प्रत्येक वर्ष की भाॅति 03 दिसम्बर को राज्य स्तर पर विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियों/संस्थाओं को पुरस्कार दिये जाते है, जिसके निमित्त विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 प्रख्यापित की गयी है। नियमावली में राज्य पुरस्कारों हेतु 12 विभिन्न श्रेणियों की व्यवस्था की गयी है। यह जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी आशीष द्विवेदी द्वारा दी गयी। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 के अन्तर्गत पुरस्कार हेतु दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेन्ट अधिकारी या एजेन्सी के लिए सेवायोजको, दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए, प्रेरणास्रोत, जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ रवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास, बाधामुक्त वातारण के सृजन, पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका, सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस, दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए, दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु अधिकारी/कर्मचारी हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि इन श्रेणी के अन्तर्गत आने वाले पात्र अभ्यर्थी दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत् उत्कृष्ठ दिव्यांग व्यक्तियों/संस्थाएं दिनांक 15 जुलाई तक अपना आवेदन-पत्र समस्त औपचारिकताओं को पूर्ण कर कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कक्ष-05 विकास भवन, बलरामपुर में उपलब्ध कराये, ताकि समयान्तर्गत नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित किया जा सके।
राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु पात्र दिव्यांगजन करें आवेदन- जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी
बदलता स्वरूप बलरामपुर। प्रत्येक वर्ष की भाॅति 03 दिसम्बर को राज्य स्तर पर विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियों/संस्थाओं को पुरस्कार दिये जाते है, जिसके निमित्त विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 प्रख्यापित की गयी है। नियमावली में राज्य पुरस्कारों हेतु 12 विभिन्न श्रेणियों की व्यवस्था…
Previous Post
Next Post
You May Have Missed





