,

जिलाधिकारी ने किया बाढ़ निरोधक कार्यों का निरीक्षण

बरसात से पहले सभी कार्य पूर्ण किए जाने का दिया निर्देश बदलता स्वरूप बलरामपुर। जिलाधिकारी अरविंद सिंह द्वारा तहसील उतरौला में ग्राम मनियरिया,कोडेरवा,चंदापुर में बाढ़ निरोधक एवं ड्रेजिंग कार्य का निरीक्षण किया गया। ग्राम मनियरिया में कटर कार्य, परक्यूपाईन कार्य का जायजा लिया। मनरेगा से ग्राम में ऊंचा चकरोड बनाए जाने का निर्देश दिया। इसके…

1 minute

Read Time

बरसात से पहले सभी कार्य पूर्ण किए जाने का दिया निर्देश

बदलता स्वरूप बलरामपुर। जिलाधिकारी अरविंद सिंह द्वारा तहसील उतरौला में ग्राम मनियरिया,कोडेरवा,चंदापुर में बाढ़ निरोधक एवं ड्रेजिंग कार्य का निरीक्षण किया गया। ग्राम मनियरिया में कटर कार्य, परक्यूपाईन कार्य का जायजा लिया। मनरेगा से ग्राम में ऊंचा चकरोड बनाए जाने का निर्देश दिया। इसके उपरांत उन्होंने ग्राम चंदापुर में पिछले वर्ष बंधा कटे होने का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड जे० के० लाल ने बताया कि शासन द्वारा बजट की स्वीकृति के पश्चात जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

इसके बाद डीएम ने ग्राम कोडरवा में जिओ ट्यूब एवं ड्रेजिंग कार्य को देखा,कार्य में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी बाढ़ निरोधक कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर वर्षा से पहले पूर्ण कर लिया जाए। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी प्रदीप कुमार, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड जेके लाल, उप जिलाधिकारी उतरौला स्वप्निल यादव,अपर उपजिलाधिकारी संतोष कुमार ओझा, सहायक अभियंता आशीर्वाद नाथ अंचल व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।