, ,

लूट की घटना को अंजाम देने वाला शातिर लूटरा गिरफ्तार, लूट की 01 अदद मोबाइल फोन व 9200/- रूपये नगद बरामद।

गोण्डा। थाना कोतवाली मनकापुर व एस0ओ0जी0 की सयुक्त टीम द्वारा मु0अ0स0 185/2023, धारा 392, 352, 420 भादवि0 से सम्बन्धित अभियुक्तों की पतारसी- सुरागरसी करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर थाना कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के अन्तर्गत लूट करने वाला शातिर लूटेरा विशाल कुमार मिश्रा उर्फ गोपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। तथा उनके कब्जे से…

1 minute

Read Time

गोण्डा। थाना कोतवाली मनकापुर व एस0ओ0जी0 की सयुक्त टीम द्वारा मु0अ0स0 185/2023, धारा 392, 352, 420 भादवि0 से सम्बन्धित अभियुक्तों की पतारसी- सुरागरसी करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर थाना कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के अन्तर्गत लूट करने वाला शातिर लूटेरा विशाल कुमार मिश्रा उर्फ गोपाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

तथा उनके कब्जे से चोरी की 01 अदद मोबाइल , 9200/- रूपये नगद, व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया गया। घटना में संलिप्त 01 बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर जुवेनाइल कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।