,

रोडवेज को गाँवो से जोड़ने की मुहिम पर डग्गामारी का ग्रहण

बदलता स्वरूप गोंडा। वर्तमान सरकार की मंशा है कि सरकारी बसों को गांव गांव तक पहुंचाया जाए जिसके लिए तमाम निर्देश भी समय-समय पर जारी किए जा रहे हैं लेकिन डग्गामार वाहन इनमें ग्रहण लगाने का काम कर रहे हैं। बताते चलें गोण्डा-दर्जीकुवां-मनकापुर-मसकनवा-बभनान राष्ट्रीय मार्ग NH227G की है। जिस पर रोडवेज की मात्र एक बस…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप गोंडा। वर्तमान सरकार की मंशा है कि सरकारी बसों को गांव गांव तक पहुंचाया जाए जिसके लिए तमाम निर्देश भी समय-समय पर जारी किए जा रहे हैं लेकिन डग्गामार वाहन इनमें ग्रहण लगाने का काम कर रहे हैं। बताते चलें गोण्डा-दर्जीकुवां-मनकापुर-मसकनवा-बभनान राष्ट्रीय मार्ग NH227G की है। जिस पर रोडवेज की मात्र एक बस सुबह 7 बजे बभनान से गोण्डा मुख्यालय के लिए चलती है, जिसे डग्गामार वाहन ठीक आगे-आगे चलकर राजस्व को चूना लगा रहे हैं।

जनमानस में भय है कि घाटे की स्थिति मे वाहन का संचालन पुनः बन्द हो सकता है, जिससे पहले की तरह डग्गामार वाहन मनमाने किराए और संचालन को स्वतन्त्र होंगे। जबकि अभी जल्द ही मुख्य सचिव उ॰प्र॰ शासन द्वारा समस्त जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को पत्रांक संख्या 1848/30-4-13-220/99TC द्वारा पुलिस अघिकारियों से समन्वय कर परि॰निगम एवं परि॰अधि॰के सहयोग से प्रदेश में राष्ट्रीयकृत एवं अन्य मार्गो पर अनाधिकृत निजी वाहनों के संचालन को प्रतिबंधित करने का आदेश जारी हुआ है। लेकिन स्थित जस की तस बनी है।