एयरपोर्ट के अवशेष कार्यों को युद्धस्तर पर कार्य करके किया जाए पूरा-डीएम-

श्रावस्ती जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने शनिवार को जनपद के कटरा श्रावस्ती में स्थित एयरपोर्ट का निरीक्षण कर कराए जा रहे कार्यो का जायजा लिया, और गुणवत्तापूर्ण ढंग से मानक के अनुरूप अवशेष कार्यो को पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को निर्देश दिया। उन्होने कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के गाइडलाइन के…

1 minute

Read Time

श्रावस्ती

जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने शनिवार को जनपद के कटरा श्रावस्ती में स्थित एयरपोर्ट का निरीक्षण कर कराए जा रहे कार्यो का जायजा लिया, और गुणवत्तापूर्ण ढंग से मानक के अनुरूप अवशेष कार्यो को पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को निर्देश दिया। उन्होने कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के गाइडलाइन के अनुसार एयरपोर्ट के जो कार्य चल रहे है, उन अवशेष कार्यो को युद्धस्तर पर कार्य करके पूरा किया जाए, ताकि एयरपोर्ट के संचालन की कार्यवाही आगे बढ़ सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट पर चल रहे कार्यों संत्री पोस्ट, गार्ड रूम पंप रूम, मेट ऑफिस, लैगेज रूम बाउंड्री वॉल के साथ ड्रेन आदि का निरीक्षण किया तथा अवर अभियंता उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को वर्तमान में चल रहे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने हेतु निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त उन्होने एयरपोर्ट पर आई नई फायर फाइटिंग व्हीकल का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में हवाई सेवा शुरू होने से लोगों को रोजगार मिलेगा तथा नये संसाधनों का रास्ता भी खुलेगा। जिससे जनपद में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होने कहा कि यह जनपद भगवान बुद्ध तपोस्थली होनें के नाते यहां देश-विदेश से हर वर्ष लाखों पर्यटक आते हैं। इसके संचालन से सभी लोग आसानी से अन्य राज्यो एवं जिलों से जुड़ सकेंगे, जिससे रोज़गार को भी बढ़ावा मिलेगा। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी इकौना रोहित, निदेशक एयरपोर्ट आथारिटी आफ इण्डिया सत्येंद्र यादव, अवर अभियंता राजेंद्र प्रसाद एवं संतोष मोर्या सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।