,

राजनीतिक पार्टियों ने समाजसेवा को बनाया व्यापार : अरुणिमा पाण्डेय

बदलता स्वरूप गोण्डा। चुनाव प्रचार के अन्तिम दिवस शनिवार को देवीपाटन मंडल मुक्ति मोर्चा से समर्थित प्रत्याशी अरुणिमा पाण्डेय ने महिला समूह के गोण्डा लोकसभा क्षेत्र के नगरीय बस्ती एवं कैसरगंज क्षेत्र में करनैलगंज चकरौत परसपुर सहित कई कस्बों में जनसंपर्क कर प्रमुख कार्यकर्ताओं को मतदान की जिम्मेदारी सौंपी। गोण्डा नगर में भ्रमण के दौरान…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप गोण्डा। चुनाव प्रचार के अन्तिम दिवस शनिवार को देवीपाटन मंडल मुक्ति मोर्चा से समर्थित प्रत्याशी अरुणिमा पाण्डेय ने महिला समूह के गोण्डा लोकसभा क्षेत्र के नगरीय बस्ती एवं कैसरगंज क्षेत्र में करनैलगंज चकरौत परसपुर सहित कई कस्बों में जनसंपर्क कर प्रमुख कार्यकर्ताओं को मतदान की जिम्मेदारी सौंपी। गोण्डा नगर में भ्रमण के दौरान उन्होंने युवाओं व महिला मतदाताओं से वार्ता करते हुए कहा कि वे पीडित वंचित व गरीब वर्ग की सेवा क्षेत्र विकास एवं महिलाओं का सम्मान व समाज में बराबर की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गोण्डा व कैसरगंज से चुनाव लड़ रही हैं। समाज सेवा ही उनका राजनीतिक लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि राजनैतिक पार्टियों ने राजनीति को समाजसेवा नही व्यापार बना दिया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से सामाजिक प्रगति व भाईचारा खोखला हो गया है। भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार को अविलम्ब सांसद व विधायक निधि पर रोक लगा देनी चाहिए। देवीपाटन मंडल मुक्ति मोर्चा के संयोजक व चुनाव प्रतिनिधि राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि 20 मई को होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ से समर्पण भाव से चुनाव में डीएमएम प्रत्याशी अरुणिमा पाण्डेय के पक्ष में सक्रिय होने का अनुरोध किया।
प्रत्याशी अरुणिमा पाण्डेय के प्रेम कुमार पाण्डेय, देवनाथ मिश्र , केदार नाथ मिश्र, राघवेन्द्र प्रताप, अखिलेश्वर पाठक, अरुण पाण्डेय, नवदीप पाण्डेय पंकज मिश्र, शैलेन्द्र आदर्श, शिवकुमार , कुसुम मिश्रा अंजली मिश्रा प्रभावती अंकिता आदि जनसंपर्क में सहभागी रहे।