,

श्रीराम लला के चरणों में पहुंचे राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

अयोध्या।फैजाबाद लोक सभा क्षेत्र में रोडशो तथा अन्य चुनावी कार्यक्रम में व्यस्त होने के बाद भी शनिवार को उपमुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि पहुंच कर किया रामलला का दर्शन पूजन।लगातार रामंदिर आंदोलन में शक्रिय रहे केशव अयोध्या आने पर रामलला को कभी नही विस्मृत करते।विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया केशव प्रसाद जी का राम लला…

1 minute

Read Time

अयोध्या।फैजाबाद लोक सभा क्षेत्र में रोडशो तथा अन्य चुनावी कार्यक्रम में व्यस्त होने के बाद भी शनिवार को उपमुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि पहुंच कर किया रामलला का दर्शन पूजन।लगातार रामंदिर आंदोलन में शक्रिय रहे केशव अयोध्या आने पर रामलला को कभी नही विस्मृत करते।
विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया केशव प्रसाद जी का राम लला के प्रति समर्पण सदैव रहा उनकी श्रद्धा भक्ति विभिन्न माध्यमों से सामने आती रही है। यंहातक कि अगर वह आसपास जनपदों की यात्रा पर हैं तो भी वह चौपर से राम जन्मभूमि का दर्शन हवाई मार्ग से करते दिखें हैं। आज भी वह अपनी व्यस्तता से समय निकाल कर राम लला के चरणों में पहुंचे ही नही श्रमिकों सहित व्यवस्था में लगे सभी बंधुओ से कुशलक्षेम भी पूछा।