बदलता स्वरूप बिहार, खगड़िया। प्रभा महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड की संस्थापक अध्यक्षा दमयंती देवी की पुण्य तिथि पर शील सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता समिति की संस्थापक सचिव सह महिला पत्रकार इंदु प्रभात ने की। उक्त अवसर पर बिहारी पावर ऑफ इंडिया के चेयरमैन सह वरिष्ठ पत्रकार डॉ अरविंद वर्मा ने दिवंगत दमयंती देवी की तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। अपने उद्बोधन में डॉ वर्मा ने कहा दमयंती देवी एक कुशल समाज सेविका थी, जिन्होंने खगड़िया जिले में सर्वप्रथम महिला कोऑपरेटिव की स्थापना की और इसके माध्यम से सैकड़ों महिलाओं को तकनीकी प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षित महिलाओं को स्वरोजगार दिलाने में काफ़ी सहयोग किया। आगे उन्होंने कहा दमयंती देवी एक दयालु और महान समाज सेविका थी जो खासकर दलित एवं गरीब महिलाओं को हमेशा आर्थिक विकास के लिए तकनीकी जानकारियां देती रही और कहती रही कि शिक्षा सबसे जरुरी है। आधी रोटी खाओ, मगर बच्चों को अवश्य पढ़ाओ
। अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में महिला पत्रकार सह संस्थापक सचिव इन्दु प्रभा ने कहा दमयंती देवी के बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वो अक्सर कहा करती थीं कि महिलाओं को हमेशा अपने परिवार के साथ साथ समाज की भी मदद करते रहना चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार अरुण वर्मा ने कहा कि दमयंती देवी सादा जीवन, उच्च विचार में विश्वास रखती थी। आजकल के मॉडर्न सभ्यता की सख्त विरोधी थी और कहा करती थी कि महिलाओं को हमेशा अपनी संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए। भारतीय सभ्यता और संस्कृति से हमारा मानसिक, सामाजिक और आर्थिक विकास संभव है। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में प्रमुख थे अशोक वर्मा, अजय वर्मा, मधु वर्मा, राजा वर्मा, अनिल वर्मा, निभा वर्मा, अभिलाषा, अभिषेक कुमार, अभिलाष, प्रियव्रत सिंह, सुरेश नायक, ब्रजेश बिभु, मनोज भगत, भोला वर्मा, शंकर वर्मा, निकेत कुमार तथा कैलाश चंद्र आदि।
प्रभा महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड की संस्थापक अध्यक्षा दमयंती देवी की याद में शोक सभा
बदलता स्वरूप बिहार, खगड़िया। प्रभा महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड की संस्थापक अध्यक्षा दमयंती देवी की पुण्य तिथि पर शील सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता समिति की संस्थापक सचिव सह महिला पत्रकार इंदु प्रभात ने की। उक्त अवसर पर बिहारी पावर ऑफ इंडिया के चेयरमैन सह वरिष्ठ पत्रकार डॉ अरविंद वर्मा ने दिवंगत…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





