बदलता स्वरूप गोंडा। स्वतंत्रता दिवस के महापर्व पर जनपद न्यायाधीश बृजेन्द्र मणि त्रिपाठी जी द्वारा जनपद न्यायालय गोण्डा मे झंडा रोहण किया गया एवं न्यायालय परिसर मे महोगनी के पौध का रोपण किया गया। परिवार न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश श्रीमती रीता गुप्ता के साथ ही समस्त न्यायिक अधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के 20 पौधों का रोपण किया गया। न्यायालय के कर्मचारियों ने भी पौध का रोपण किया। इस अवसर पर जनपद न्यायालय गोंडा के समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारी एवम कर्मचारीगण तथा नजारत अनुभाग के केंद्रीय नाजिर विजय यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण, वन विभाग के वन दरोगा अनिल कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस के महापर्व पर जिला जज ने किया पौधारोपण
बदलता स्वरूप गोंडा। स्वतंत्रता दिवस के महापर्व पर जनपद न्यायाधीश बृजेन्द्र मणि त्रिपाठी जी द्वारा जनपद न्यायालय गोण्डा मे झंडा रोहण किया गया एवं न्यायालय परिसर मे महोगनी के पौध का रोपण किया गया। परिवार न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश श्रीमती रीता गुप्ता के साथ ही समस्त न्यायिक अधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के 20 पौधों का…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





