, ,

संरक्षा संवाद’ संगोष्ठी का आयोजन किया गया

बदलता स्वरूप लखनऊ। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के सभागार में आज मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार की अध्यक्षता में अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/इंफ्रा संजय यादव एवं अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/परिचालन विक्रम कुमार तथा वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी संजीव शर्मा व शाखाधिकारियों की उपस्थिति में ’संरक्षा संवाद’ संगोष्ठी का आयोजन किया…

2 minutes

Read Time

बदलता स्वरूप लखनऊ। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के सभागार में आज मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार की अध्यक्षता में अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/इंफ्रा संजय यादव एवं अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/परिचालन विक्रम कुमार तथा वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी संजीव शर्मा व शाखाधिकारियों की उपस्थिति में ’संरक्षा संवाद’ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। ’संरक्षा संवाद’ संगोष्ठी के आरम्भ में मण्डल रेल प्रबन्धक श्री आदित्य कुमार ने ट्रेन संचालन के दौरान लखनऊ मण्डल के सीतापुर परिक्षेत्र सेे जुड़े ’फ्रंटलाइन संरक्षा स्टाफ’ स्टेशन अधीक्षक, लोको पायलट, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/पीवे, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/विद्युत, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/टीआरडी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/समाडि तथा मेंन्टेनेंस सुपरवाईजर्स के साथ उनकी दैनिक कामकाज में आने वाली दिक्कतों, जैसे पावर ब्लॉक, ट्रैक एवं सिग्नल अनुरक्षण व ट्रेन संचलन से संबंधित मुद्दे तथा संरक्षा नियमावली के उपयोग आदि पर चर्चा की गयी।

मण्डल रेल प्रबन्धक ने उपस्थित शाखाधिकारियों एवं सुपरवाइजरों से संवाद स्थापित करते हुए उनसे कार्य की स्थिति में तथा ट्रेन संचालन में समग्र संरक्षा में सुधार के लिए सुझावों पर सार्थक विमर्श किया। उन्होंने अनुरक्षण के दौरान संरक्षा सावधानियों के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्राप्त की। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने उपस्थित रेलवे सुपरवाईजर्स को टेन संचलन के दौरान हमेशा सतर्क रहने और निर्धारित संरक्षा नियमों का ईमानदारी से पालन करने की निर्देश दिया। उन्होने कहा कि रेलपथ एवं सिग्नालिंग अनुरक्षण कार्य के दौरान ब्लाक लेकर कार्य करें। अनुरक्षण कार्य के दौरान ’शार्टकट’ पद्यति का पालन न करें। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मण्डल के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पी0वे0), लोको निरीक्षक एवं यातायात निरीक्षक स्टाफ तथा अन्य सुपरवाइजर्स अपने अधीन रेल कर्मियों की निरंतर काउंसिल करें तथा अनुरक्षण कार्य के दौरान सभी संबंधित सुपरपाइजर्स आपस में समन्वय रखें। सभी विभाग संरक्षा मैनुअल के अनुरूप अपने अधीनस्थ कर्मियांे के नियमित रिफ्रेशर प्रशिक्षण कराने हेतु विशेष निगरानी रखें।

इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/आपरेशन, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/टीआरडी, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/सामान्य, सहायक मण्डल दूरसंचार इंजीनियर, सहायक मण्डल संरक्षा अधिकारी, सहायक नगर इंजीनियर तथा अन्य अधिकारी व परिचालन, सिगनल, इंजीनियरिंग, विद्युतकर्षण, यांत्रिक के संरक्षा सलाहकार व यातायात निरीक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे।