गोण्डा। 19.07.2024 को समय करीब 2.00 बजे थाना परसपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि राजाटोला निवासी ओमप्रकाश सिंह को चुनावी रंजिश के चलते विपक्षीगणों ने धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया गया, जिसकी अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गयी। सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ घटलास्थल पर पहुँचकर निरीक्षण किया गया। मृतक के शव को पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया। फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वायड को घटनास्थल पर बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। मृतक की पत्नी श्रीमती नीलम सिंह की लिखित तहरीर पर थाना परसपुर में 04 नामजद व 01 अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा घटना के शीघ्र सफल अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर थानाध्यक्ष परसपुर को अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। जिसमें से पुलिस टीम द्वारा पूर्व में 04 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा शेष अभियुक्तगण की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था आज थाना परसपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त नन्दन सिंह उर्फ बलबीर सिंह को डेहरास चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
हत्याभियुक्त गिरफ्तार
गोण्डा। 19.07.2024 को समय करीब 2.00 बजे थाना परसपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि राजाटोला निवासी ओमप्रकाश सिंह को चुनावी रंजिश के चलते विपक्षीगणों ने धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया गया, जिसकी अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गयी। सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ घटलास्थल…

Tags: taja khabar
Previous Post
Next Post
You May Have Missed





