बदलता स्वरूप गोंडा। थाना उमरी बेगमगंज अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। 24 जुलाई को थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के रहने वाले एक महिला द्वारा थाना उमरीबेगमगंज में लिखित सूचना दी गयी कि विपक्षी कृष्ण कुमार यादव व हरिपाल यादव द्वारा मेरी नाबालिग बेटी को रोपाई का पैसे देने के बहाने गन्ने के खेत में ले जाकर सामूहिक दुराचार किया गया है। उक्त सूचना पर थाना उमरीबेगमगंज में मु0अ0सं0-222/2024, धारा 70(1), 351, 352 बीएनएस, 3/4 पाक्सो एक्ट बनाम हरिपाल यादव व कृष्ण कुमार यादव के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत हुआ था । घटना को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा आरोपी अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु क्षेत्राधिकारी तरबगंज के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया था। आज उमरीबेगमगंज पुलिस टीम द्वारा आरोपी अभियुक्तों हरिपाल यादव व कृष्ण कुमार यादव को सर्जुइया नाला से दिउहार जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुराचार करने वाले गिरफ्तार
बदलता स्वरूप गोंडा। थाना उमरी बेगमगंज अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। 24 जुलाई को थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के रहने वाले एक महिला द्वारा थाना उमरीबेगमगंज में लिखित सूचना दी गयी कि विपक्षी कृष्ण कुमार यादव व हरिपाल यादव द्वारा मेरी नाबालिग बेटी को रोपाई का…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





