बदलता स्वरूप गोण्डा। ऑल इंडिया पॉइंट्स मैन एसोसिएशन के बैनर तले लखनऊ मंडल के जोनल पदाधिकारी पवन शुक्ला, अतुल कुमार एवं मंडल अध्यक्ष संजय कुमार यादव आदि के नेतृत्व में कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार उर्फ गोंडा बाबा, अविनाश कुमार, अरविंद कुमार, महमूद आदि साथियों ने गोंडा सेफ्टी कैंप में पहुंचकर नवनियुक्त साथियों को संबोधित किया एवं संगठन की उपलब्धियों के विषय में अवगत कराया तथा संगठन को मजबूत करने हेतु निरंतर आप लोगों के सहयोग की अपेक्षा करते हुए एकता और भाईचारे की भावना को कायम रखना संगठन का उद्देश्य है।
संगठन का मुख्य उद्देश्य 8 घंटे ड्यूटी रोस्टर को लागू करने हेतु लोगों को अवगत कराया गया जो पूर्व की समस्या चली आ रही है और भविष्य में होने वाले आंदोलन में सक्रिय भूमिका हेतु सम्बोधित किया गया। हमारे पदाधिकारी ने कहा कि संरक्षा और सुरक्षा के साथ आप अपने कर्तव्यों का पालन करें जिससे किसी भी अनहोनी घटना से बचा जा सके क्योंकि समस्त जिम्मेदारी हमारे प्वाइंट मैन साथियों की होती है। जो भी समस्याएं होंगी भविष्य में संगठन उसके निस्तारण हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा और आपके सहयोग का आकांक्षी रहेगा उन सभी साथियों ने हाथ उठाकर समर्थन किया और भविष्य में एक होकर लड़ने का संकल्प लिया।
पदाधिकारियों ने नये सदस्यों का किया स्वागत
बदलता स्वरूप गोण्डा। ऑल इंडिया पॉइंट्स मैन एसोसिएशन के बैनर तले लखनऊ मंडल के जोनल पदाधिकारी पवन शुक्ला, अतुल कुमार एवं मंडल अध्यक्ष संजय कुमार यादव आदि के नेतृत्व में कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार उर्फ गोंडा बाबा, अविनाश कुमार, अरविंद कुमार, महमूद आदि साथियों ने गोंडा सेफ्टी कैंप में पहुंचकर नवनियुक्त साथियों को संबोधित किया एवं…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





