,

चंद्रयान चांद पर सुरक्षित उतरे, की गई पूजा अर्चना

बदलता स्वरूप गोंडा। भारत के चंद्रयान विक्रम के सुरक्षित चांद पर उतारने हेतु भारत का वैज्ञानिक खेमा पूरा उत्साहित है। पूरे विश्व की दृष्टि उसी क्षण पर टिकी है। चंद्रयान लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान के सुरक्षित लैंडिंग हेतु विहिप, बजरंग दल व केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने मालवीय नगर हनुमानगढ़ी…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप गोंडा। भारत के चंद्रयान विक्रम के सुरक्षित चांद पर उतारने हेतु भारत का वैज्ञानिक खेमा पूरा उत्साहित है। पूरे विश्व की दृष्टि उसी क्षण पर टिकी है। चंद्रयान लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान के सुरक्षित लैंडिंग हेतु विहिप, बजरंग दल व केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने मालवीय नगर हनुमानगढ़ी पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर हनुमत शक्ति से चंद्रयान के सुरक्षित लैंडिंग की प्रार्थना की।
अपराह्न 11:30 बजे विहिप बजरंग दल व केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी कार्यकर्ता श्री हनुमानगढ़ी मंदिर पर एकत्रित हुए और यहीं पर उन्होंने चंद्रयान के सुरक्षित चंद्रमा पर लैंडिंग हेतु 11 बार हनुमान चालीसा व बजरंग बाण का पाठ कर कलयुग के जीवंत देवता श्री हनुमान जी से प्रार्थना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह 140 करोड़ भारतीयों के लिए गौरवशाली क्षण है जब अमेरिका, चीन व सोवियत रूस के बाद भारत का चंद्रयान चंद्रमा पर उतरेगा और दक्षिणी ध्रुव पर अपने चंद्रयान को उतारने वाला भारत प्रथम देश होगा,
हम सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं और इसके लिए भारत सरकार व इसरो को साधुवाद व धन्यवाद ज्ञापित करते हैं कि हमें इस गौरवशाली क्षण का साक्षी बनाया। इस अवसर पर अरुण शुक्ल, राकेश वर्मा गुड्डू, भरत गिरी, आशीष मोदनवाल, सतीश मिश्रा, कमल बाबा, प्रकाश कुमार, शैलेश तिवारी, सोनू सोनकर, राजन गौतम, अनिल निषाद, अभिषेक वर्मा, अरुण गौतम, हिमांशु, ओमप्रकाश मौर्य इत्यादि उपस्थित रहे।