बदलता स्वरुप गोंडा। 21अगस्त थाना धानेपुर क्षेत्र के अन्तर्गत गन्ने के खेत में एक लड़के का शव प्राप्त हुआ था। सूचना पर उच्चाधिकारीगणों द्वारा फील्ड यूनिट व फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने घटना के जल्द से जल्द अनावरण व आरोपी अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष धानेपुर को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस द्वारा घटना का अनावरण कर घटना कारित करने वाले 02 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि मृतक सतीश का मेरी बेटी के साथ प्रेमप्रसंग था तथा दिनांक 20/21 अगस्त की रात्रि सतीश व अपनी बेटी को अपने घर में एक साथ देख लिया था। इसी बात से झुब्ध होकर मैने अपने बेटे के साथ मिलकर अपनी बेटी व सतीश को जान से मार दिया था। सतीश का शव हमलोगो द्वारा गन्ने के खेत में फेंक दिया गया था तथा अपनी बेटी को अयोध्या के शमशान घाट में दफना दिया था। पुलिस टीम द्वारा जनपद अयोध्या से मृतका आरती का शव बरामद कर लिया गया है। अभियुक्तगणो के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा उत्साहवर्द्धन हेतु घटना के शीघ्र अनावरण करने वाली टीम को पुरूस्कृत किया गया।
24 घण्टे के अन्दर हत्याकाण्ड का अनावरण, 02 गिरफ्तार
बदलता स्वरुप गोंडा। 21अगस्त थाना धानेपुर क्षेत्र के अन्तर्गत गन्ने के खेत में एक लड़के का शव प्राप्त हुआ था। सूचना पर उच्चाधिकारीगणों द्वारा फील्ड यूनिट व फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने घटना के जल्द से जल्द अनावरण व आरोपी अभियुक्तों की जल्द से जल्द…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





