,

पूर्वदशम छात्रवृत्ति हेतु 15 सितम्बर से आनलाइन आवेदन आमंत्रित

बदलता स्वरूप बहराइच। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर गुप्त ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2023-24 में कक्षा 09 एवं 10 में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं विभागीय वेबसाइट स्कालरशिप डाट यूपी डाट जीओवी डाट इन पर 15 सितम्बर से 10 नवम्बर 2023 तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। श्री गुप्ता ने बताया कि पूर्वदशम छात्रवृत्ति हेतु प्रक्रियात्मक कार्यवाही…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप बहराइच। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर गुप्त ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2023-24 में कक्षा 09 एवं 10 में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं विभागीय वेबसाइट स्कालरशिप डाट यूपी डाट जीओवी डाट इन पर 15 सितम्बर से 10 नवम्बर 2023 तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। श्री गुप्ता ने बताया कि पूर्वदशम छात्रवृत्ति हेतु प्रक्रियात्मक कार्यवाही हेतु शासन द्वारा जारी नवीन समयसारिणी के अनुसार विद्यालय द्वारा मास्टर-डाटाबेस अपडेट एवं नवीन संस्थाओं को सम्मिलित करने की कार्यवाही 07 अगस्त से 30 सितम्बर, छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन की कार्यवाही हेतु 15 सितम्बर से 10 नवम्बर तक तथा विद्यालय द्वारा मूल अभिलेख से मिलान करते हुये आवेदन जॉंचोपरान्त अपने स्तर से आनलाइन अग्रसारित करने की कार्यवाही 18 सितम्बर से 22 नवम्बर 2023 तक पूर्ण की जानी है।