,

अवैध कच्ची शराब की दबिश में 100 किलो लहन नष्ट व 3 अभियोग पंजीकृत

बदलता स्वरूप गोंडा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आबकारी विभाग द्वारा रानीपुरवा थाना कोतवाली नगर, भोरहा, नायनजोत, दानेपुर हथनी थाना छपिया, रमईपुरवा, थाना नवाबगंज, छिटनापुर थाना कटरा में क्षेत्र 1 सदर, क्षेत्र 2 मनकापुर, क्षेत्र 3 तरबगंज, क्षेत्र 4 करनैलगंज की संयुक्त टीम द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में दबिश…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप गोंडा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आबकारी विभाग द्वारा रानीपुरवा थाना कोतवाली नगर, भोरहा, नायनजोत, दानेपुर हथनी थाना छपिया, रमईपुरवा, थाना नवाबगंज, छिटनापुर थाना कटरा में क्षेत्र 1 सदर, क्षेत्र 2 मनकापुर, क्षेत्र 3 तरबगंज, क्षेत्र 4 करनैलगंज की संयुक्त टीम द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में दबिश देकर प्रवर्तन कार्यवाही की गई।उन्होंने बताया है कि दबिश के दौरान लगभग 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया, बनाने का उपकरण तथा मौके पर 100 किलो लहन नष्ट किया गया। आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत 03 अभियोग पंजीकृत किया गया।